दशपुर इनरव्हील ने विक्षिप्त महिला आश्रम में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ८ नवंबर ;अभी तक;  हमें कहीं न कहीं यह सीखना चाहिए कि दूसरों के लिए कुछ करने से बड़ा कुछ नहीं है।
                                 उक्त बात क्लब अध्यक्ष श्वेता पोरवाल ने विक्षिप्त महिला पुनर्वास केन्द्र में कही। श्वेता पोरवाल ने बताया कि दशपुर इनरव्हील क्लब मंदसौर द्वारा दीपावली पर्व के उपलक्ष में  विक्षिप्त महिला पुनर्वास केंद्र में पूर्व क्लब अध्यक्ष पूजा बग्गा की सहायता से कौशल्या धाम अनामिका जैन कल्याण सेवा समिति  के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के उपचार हेतु आवश्यक दवाई, मेडिकल प्रशिक्षण, सोनोग्राफी ,सीटी स्कैन जैसे महंगे इलाज हेतु आश्रय गृह में स्वास्थ्य मित्र योजना में सहयोग राशि प्रदान की गई। साथ ही आश्रम में दीपावली पर्व धूमधाम से बना सके इसके लिए मिठाइयां व राशन भी उपलब्ध कराया गया।
                               संस्थापक अनामिका जैन ने बताया कि यहां पर एक जरूरतमंद बच्ची भी है जिसके लिए पूर्व क्लब अध्यक्ष पूजा बग्गा व क्लब सदस्य अनीता तलेरा द्वारा भी सहयोग स्वरूप बच्चों के लिए अनिवार्य सामान प्राप्त कराया गया। इस अवसर पर क्लब संस्थापक अनामिका प्रदीप जैन, अध्यक्ष श्वेता पोरवाल व पूर्व अध्यक्ष पूजा बग्गा ,क्लब सदस्य अनीता तलेरा उपस्थित थे । आभार क्लब सचिव पिनल भूता ने किया।