भारतीय जैन संगठना ने दिलाई मतदान की शपथ, पेम्पलेट के माध्यम से सभी को किया मत देने हेतु प्रेरित

महावीर अग्रवाल 
 
मन्दसौर ८ नवंबर ;अभी तक;  भारतीय जैन संगठना की मीटिंग में अध्यक्ष साक्षी जैन ने आगामी चुनाव को देखते हुए सभी सदस्यों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को पेम्पलेट पर स्लोगन के माध्यम से सभी को अपने मत का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया।
                               भारतीय जैन संगठना की अध्यक्ष साक्षी जैन ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाले मतदान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में जीवन विलास में भारतीय जैन संगठना में सभी महिलाओं को मतदान और मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई सभी से आह्वान किया कि आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा के चुनाव में वह अपने परिजन रिश्तेदार और सभी परिचितों को मतदान करने के लिए प्रेरित करे ।
                                 कार्यक्रम में शशि मारू, हेमा हिंगड, रश्मि सिंघई, रेखा रातडिया, अंगूरबाला पितलिया, सुनीता बंडी, अल्का सिपानी, सीमा पोरवाल, नेहा संचेती, मेघा शिल्पा धींग, निधि गोधा, पूजा दुग्गड़, सुनीता खाबिया, मेघा पोरवाल, शिखा दुग्गड़, रश्मि जेतावत आदि उपस्थित थे।