गांधीनगर क्षेत्रवासियों ने गरबा पांडाल में लिया शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २१ अक्टूबर ;अभी तक;  स्थानीय गांधीनगर में श्री नवदुर्गा गरबा मण्डल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी  नवरात्रि में भव्य गरबों का आयोजन किया जा रहा है जहां क्षेत्रवासी प्रतिदिन महाआरती व आकर्षक गरबा नृत्य कर माता की आराधना कर रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने गरबा पाण्डाल में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान करने का संकल्प लिया। सभी को संकल्प गरबा मण्डल संरक्षक धर्मपालसिंह देवड़ा ने दिलाया।
इस दौरान शिक्षाविद् धर्मपालसिंह देवड़ा ने मतदान के महत्व से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि मतदान करना सबका मौलिक अधिकार है। लोकतंत्र में हर एक मत अमूल्य है, इसलिए इसका उपयोग करना जरूरी है। यह बेकार न जाने पाए।
                                  गरबा मण्डल अध्यक्ष रामनारायण प्रजापति ने कहा कि जीतना अधिक मतदान होगा उतनी अच्छी सरकार बनेगी। लोकतंत्र के निर्माण में एक-एक मत का अपना महत्व है। आपने सभी से अपने परिवार व इष्ट मित्रों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित किया।
                                      इस अवसर पर गरबा मण्डल संरक्षक कुशालसिंह शक्तावत, राजेन्द्रसिंह राणा, भंवरसिंह पंवार, गोवर्धनसिंह सौलंकी,  मनोहरलाल चौहान, रतनलाल चौहान, रामसेवक श्रीवास्तव, अशोक गौड़, राजेन्द्रसिंह सिसौदिया, राजेन्द्रसिंह राणावत, धर्मपालसिंह देवड़ा, सुरेश शर्मा, मदनलाल मालवीय, उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, आशीष बंसल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह सिसौदिया, महासचिव बिंदुपालसिंह राठौर, सचिव जितेन्द्र गौड़, संगठन सचिव रघुवीरसिंह देवड़ा, व्यवस्थापक जगदीश मालवीय, घनश्याम माहेश्वरी, दिनेश रेठा, गोपाल बंसल, संचालक सुनील बसेर, हस्तीमल सांखला, भंडारा प्रभारी विनोद ओझा, पूरणमल प्रजापति, सत्यनारायण राव, कुणाल बैरागी सहित क्षेत्र की माताएं बहने व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।