सुमावली के कांग्रेस विधायक ने बसपा का दामन थामा, जलूस निकालने ,नारेवाजी करने पर अपराध दर्ज

देवेश शर्मा
मुरैना 20 अक्टूबर ;अभी तक;  मुरैना में आज मौजूदा सुमावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी विधायक अजब सिंह कुशवाह ने कांग्रेस पार्टी से बगावत कर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली । कांग्रेस हाईकमान द्वारा सुमावली विधानसभा से उनकी जगह कुलदीप सिकरवार को टिकट देने के बाद सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मुरैना शहर स्थित पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मौजूद अजब सिंह कुशवाहा के कार्यालय पर एकत्रित हुए तथा उन्होंने अजब सिंह कुशवाह के पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस पार्टी का विरोध किया तथा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकाली और प्रदर्शन किया।
                              कोतवाली पुलिस ने विना इजाजत प्रदर्शन करने वआचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में विधायक अजब सिंह कुशवाह और उनके अन्य अज्ञात समर्थको के विरुद्ध धारा 188आई पी सी का अपराध दर्ज कर लिया है।
                               सुमावली के मौजूदा विधायक अजब सिंह कुशवाहा ने आज कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर बसपा की सदस्यता ग्रहण की।अपने समर्थकों के साथ शहर में जलूस निकाल नारेवाजी की।विधायक कुशवाह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने के आरोप लगाकर टिकिट काटा है,जबकि वे दर्ज अपराधों में न्यायालय से दोषमुक्त हो गए हैं।उन्होंने न्यायालय से दोषमुक्त होने के सबूत भी दिए,लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। कुशवाह ने कहा कि अब वे जिले की छै सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध कर पराजित करके बदला लेंगे।उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कलनाथ को भी चेतावनी दी कि वे भी उनके विरोध के कारण अगले मुख्यमंत्री बनने के अपने सपने को पूरा नहीं कर सकते हैं।