नाबालिग से  अप्राकृतिक कृत्य करने पर  दो युवको की लोगों ने पकड़कर की धुनाई। पुलिस ने दर्ज किया पास्को एक्ट का अपराध

मयंक शर्मा

खंडवा १२ अगस्त ;अभी तक;  एक 14 वर्षीय बालक को दो आरोपी बहला फुसला कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने केें आरोपी विनोद पिता मंगल और संतोष पिता भूरा को  लोगों ने घेर कर उन्हें पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटाई कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना लगी और पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

                                 सीएसपी   पीसी यादव ने बताया  कि घटना बुधवार  दोपहर की  है। द्वयं आरोपी विनोद पिता मंगल और संतोष पिता भूरा पर पोक्सो एक्ट में अपराध दर्ज कर उन्हें  न्यायालय में पेश किया जहां  से इन्हें जेल भेज दिया गया।उन्होने कहा  कि पुलिस को सूचना लगी और पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।  घटना दिवस आरोपी बदनियती के इरादे से पीडित बालक को  साथ ले गए  थें। उसे एक टॉकीज के पीछे खाली पड़े मैदान मैं ले गए। वहां आरोपियों ने नाबालिक से कुकृत्य करना शुरू कर दिया। इस दौरान पास खड़े कुछ लोगों ने देख लिया और उन्हें पकड़ने दौड़े। लोगों को अपने पास आता देख दोनों आरोपी विनोद  और संतोष  भाग खड़े हुए। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने घेर कर उन्हें पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटाई कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना लगी और पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लियां ।पोक्सो एक्ट में अपराध दर्ज ेज किया।

खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि घटनाक्रम उनके संज्ञान में आया है। आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को  दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। इसको हम चिह्नित अपराध के रूप में भी दर्ज करेंगे और जल्द ही इसका ट्रायल होकर उनको सजा मिले इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में पूछे जाने पर एस पी ने बताया कि  यह पूरा विषय अभी इन्वेस्टिगेशन में है कि क्या उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। वह भी इन्वेस्टिगेशन के दौरान तय हो जाएगी और उसके अनुरूप भी हम बाकी जो सेक्शन हैं उसके अनुसार कार्रवाई कर सकते हैं।