नगर के वार्ड 19 में भरे गयें नारी सम्मान योजना के फार्म

दीपक शर्मा

पन्ना ८ जुलाई ;अभी तक; कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार आम जनता से घर घर जा कर संपर्क किया जा रहा है तथा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा नारी सम्मान योजना जो प्रारंभ की गई है उसका लाभ प्रदेश की सभी महिलाओ को सरकार बनने पर देने का वादा किया गया है। उनकी उक्त योजना को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जा कर मूर्त रूप दे रहें है।

                                 इस संबंध मे जिला कांग्रेस कमेटी की भारत जोडो यात्रा की जिला समन्वयक दिव्यारानी सिंह द्वारा लगातार जन संपर्क करते हुए। वार्ड क्रमांक मठया तालाब मोहल्ला टिकुरिया मोहल्ला वार्ड क्रमांक 19 मे घर घर जा कर लोगो से मुलाकात की तथा नारी सम्मान योजना के फार्म कराये गयें गये। जिसमें मध्य प्रदेश की प्रत्येक महिला को पन्द्रह सौ रूपये की राशि समान खाते मे दी जायेगी तथा पांच सौ रूपये मे गैस सिलेन्डर, सौ युनिट बिजली मुफ्त, दौ युनिट बिजली हाफ, तथा हर किसान का कर्ज माफ किया जायेगा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशव प्रताप सिंह तथा स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहें। उन्होने उपस्थित बच्चो को टाफी वितरित कर सभी बच्चो से विद्यालय जाने का अनुरोध किया।