*नवागत कलेक्टर श्री हरजिंदर सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया*

दीपक शर्मा
पन्ना एक अगस्त ;अभी तक; जिले के नवागत कलेक्टर एवं 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री हरजिंदर सिंह ने आज सुबह संयुक्त कार्यालय भवन पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।
                        निवर्तमान कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने कार्यभार सौंपा। नवागत कलेक्टर श्री सिंह गत 4 वर्ष से म.प्र. कौशल विकास परियोजना भोपाल में संचालक पद पर पदस्थ थे।
                         इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संघ प्रिय, अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्र, कोषालय अधिकारी श्री गौरव गुप्ता उपस्थित थे।