प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 99.14 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले औद्योगिक पार्क मंदसौर का वर्चुअल भूमिपूजन किया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 29 फरवरी ;अभी तक;  विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीसी के माध्यम से विश्व की पहली ‘वैदिक घड़ी’ सहित मध्यप्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास एवं समस्त जिलों में साइबर तहसील का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 99.14 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले औद्योगिक पार्क मंदसौर (जग्गाखेड़ी चरण-2) का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इस पार्क का कुल क्षेत्रफल 72.38  हेक्टेयर क्षेत्र है। यह पार्क आगामी 18 माह की अवधि में पूर्ण होगा। इस पार्क के निर्माण से जिले के 1100 लोगो को रोजगार प्राप्त होगा। मल्टी प्रोडक्ट औद्योगिक पार्क जिसमें सीमेंट कंक्रीट रोड, पुलिया, जल आपूर्ति, सीवर सिस्टम, ड्रेनेज, विद्युतीकरण कार्य आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं प्राप्त होगी। विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश के अंतर्गत भूमि पूजन का जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका सभागृह में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पार्षद गण, अन्य सभी जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर श्री विशाल सिंह चौहान, अन्य अधिकारी कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने 5 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 12 अन्य निर्माण कार्यों का भी वीसी के माध्यम से भूमि पूजन किया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंदसौर जिले के 12 अन्य निर्माण कार्य जो की 5 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित होंगे उन निर्माण कार्यों का वीसी के माध्यम से भूमि पूजन किया। इन निर्माण कार्यों में 1 करोड़ 12 लाख से निर्मित होने वाला जग्गाखेडी नई आबादी बस्ती से साबाखेडा पलेवना तक सडक मार्ग, 40-40 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले भीमरूण्डी हनुमान मंदिर व ग्राम सरसोद में यात्रियों के विश्राम के लिए स्थाई शेड निर्माण, धुंधडका में यात्रियो के विश्राम के लिए स्थाई शेड निर्माण, आकोदडा में मगरा माताजी मंदिर पर यात्रियों के विश्राम के लिए स्थाई शेड निर्माण, ढाबला देवल में यात्रियों के विश्राम के लिए स्थाई शेड निर्माण, रामदेव मंदिर कचनारा में यात्रियों के विश्राम के लिए स्थाई शेड निर्माण, हरनेश्वर महादेव मंदिर घसोई में यात्रियों के विश्राम के लिए स्थाई शेड निर्माण, सॉवरिया मंदिर गरडा में यात्रियों के विश्राम के लिए स्थाई शेड निर्माण, बकाना में भडकेश्वर माताजी मंदिर में यात्रियों के विश्राम के लिए स्थाई शेड निर्माण, शनि मंदिर अरनिया जटिया में यात्रियों के विश्राम के लिए स्थाई शेड निर्माण, आंत्री खुर्द में यांत्रियों के विश्राम के लिए स्थाई शेड निर्माण, बरखेडा देव में यात्रियों के विश्राम के लिए स्थाई शेड निर्माण कार्य शामिल है।