सीएम डाॅ मोहन यादव के निर्देश के बाद पुलिस ने जनता संवाद कार्यक्रम के आयोजन की शुरूवात

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 3 मार्च ;अभी तक;  खरगोन में सीएम डाॅ मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस ने आयोजित पुलिस जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।
                                शासकीय महाविद्यालय में आयोजित जनता संवाद कार्यक्रम में खरगोन के विधायक पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार, एसपी धर्मवीर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी, प्रबुद्ध वर्ग और सभी समाज के प्रतिनिधी मौजूद थे। इस दौरान कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और जनता में सीधा संवाद हुआ। पुलिस ने विभिन्न मुद्दो पर जनता के सुझाव लिये।
                                इस दौरान खरगोन शहर सहित जिले में मोहल्ला समिति बनाने का महत्वपूर्ण बात सामने आई। विधायक बालकृष्ण पाटीदार का मानना था की पुलिस जनता संवाद सरकार की सार्थक पहल है। अपराध पर रोक और कानून व्यवस्था में जनता की भागीदारी हमेशा सार्थक रहती है। पुलिस समाज के लिये ही है। पुलिस को क्या करना चाहिये और जनता के क्या दायित्व होना चाहिये। सभी बातो का मंथन सामने आया है। सरकार की सार्थक पहल पर जनता की मदद से अपराध पर अंकुश लगेगा। इधर एसपी धर्मवीर सिह का कहना था की माननीय मुख्यमंत्री की सोच है की पुलिस को लेकर जनता की क्या सोच है। जनता संवाद के माध्यम से पुलिस की चुनौती, भूमिका पर भी चर्चा की गई।
                                 जनता संवाद में विधायक जी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये है। समाज के सहयोग से ही अपराध पर अंकुश और कानून व्यवस्था हमेशा कारगर रहती है। आगे भी पुलिस और जनता के संवाद होते रहेंगे।