माडा थाना क्षेत्र के ओखरावल में नादान प्रेमी युगल का  फांसी लटका मिला शव

एस पी वर्मा
सिंगरौली २४ जून ;अभी तक;      जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत क्षेत्र ओखरावल मे  पेड़  में एक साथ फांसी पर लटक कर   नादान प्रेमी युगल के जान देने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में हैं। नादान प्रेमी युगल का शव पेड़ पर मिलने की खबर से क्षेत्र मे  सनसनी फैल गई।
                                घटना की जानकारी में एसडीओपी राजू पाठक ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र ओखरावल निवासी रमेश कुमार पांडो पुत्र रंगलाल उम्र 19 वर्ष व नाबालिक सबिता रावत पुत्री राजू प्रसाद उम्र 15 का शव गाँव स्थित पेड़ में आज प्रातः मिला है। एसडीओपी बताया कि संभवत इन दोनों ने शनिवार शुक्रवार मध्य रात्रि पेड़ में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर अपनी इहलीला समाप्त की है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गयी है।