बुंदेलखंड की एक और सीट पर सपा को घोषित प्रत्याशी ने दिया झटका 

रवीन्द्र व्यास

छतरपुर  २ नवंबर ;अभी तक;  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में  नाम वापसी के  आखिरी दिन  छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट पर  सपा की प्रत्याशी  रेखा यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया | बताया जा रहा है कि सामाजिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है |

 पूर्व विधायक रेखा यादव  जिले के बड़ामलहरा सीट से 2008 में जनशक्ति पार्टी से और २०१३ में  बीजेपी से विधायक चुनी गई थी | 2018 के चुनाव में उनका टिकट काट कर ललिता यादव को प्रत्यशी बनाया गया था | 2023 के चुनाव के लिए उन्होंने बिजावर विधानसभा से टिकट की दावेदारी की थी | पार्टी ने जब यहाँ से वर्तमान विधायक राजेश शुक्ला को टिकट दिया ,तभी से वह नारज चल रही थी | बाद में वे   समाजवादी पार्टी  शामिल हो गई ,  पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी भी बना दिया था.|  लेकिन आज  नामांकन वापसी के दिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया | 

                               बिजावर विधानसभा सीट वही विधानसभा सीट है जिसको लेकर कांग्रेस और सपा में जमकर तकरार हुई | असल में यहाँ से २०१८ का चुनाव कांग्रेस से सपा में आये राजेश शुक्ला ने जीता था | बाद में वे  बीजेपी में शामिल हो गए | अखिलेश के लिए यह सीट कितनी महत्वपूर्ण है इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि  सपा ने यहां से पहले मनोज यादव को प्रत्याशी बनाया था | रेखा यादव के संपर्क करने के बाद उन्होंने टिकट बदल कर रेखा यादव को प्रत्याशी बना दिया था | 

                       अपना नामांकन वापस लिए जाने के सवाल पर पूर्व विधायक रेखा यादव का कहना था , सामाजिक दबाव के कारण यह निर्णय लेना पड़ा | अब वो कहती हैं कि  वर्तमान दौर की राजनीति को देखते हुए अब इस विषय पर आत्ममंथन किया जाएगा |