राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद ने आचार्य जयंतसेन सूरिशवर जी की 74 वी मासिक सप्तमी

महावीर अग्रवाल

मंदसौर १० जून ;अभी तक;  अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा मंदसौर द्वारा परम पूज्य गुरुदेव पुण्य सम्राट आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयंत सेन सुरीश्वर जी महाराजा के 74 वी पुण्यतिथि पर गौशाला में गौ माता को  हरे चारे का आहार कराया गया। यह प्रकल्प संपूर्ण साल भर हर महीने की पुण्य सप्तमी पर किया जाता है। कार्यक्रम के लाभार्थी पुनमचंद् दिलीप कुमार दुग्गड  परिवार ने लाभ लिया। सर्वप्रथम पुण्य सम्राट के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं 7 नवकार गिनकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। लाभार्थी परिवार  के दिलीपकुमार दुग्गड परिवार का बहुमान  नवयुवक परिषद के अध्यक्ष अजय फाफरिया ने किया एवम श्री मति आभा दुग्गड (प्रांतीय शिक्षा मंत्री) एवम पूजा दुग्गड का बहुमान श्री मति शीतल कर्णावट ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कमलेश सालेचा ने किया अंत मे  परिषद के सह कोषाध्यक्ष जयेश डांगी ने आभार माना।

                                         कार्यक्रम में संघ सचिव अशोक खाबिया, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र डोसी, कोषाध्यक्ष विपिन चपरोत, मंत्री अजय चपरोत, शिक्षा मंत्री महेंद्र छीगावत, सह मंत्री विशाल हिंगड, प्रचार मंत्री कुलदीप मारवाड़ी जितेंद्र लोढ़ा, अंकित कर्णावट, शशि मारू आदि अनेक समाज जन  उपस्थित थे।