राजाखोह ढाना चैक पोस्ट पर कार से मिले 20 लाख नगद,आयकर की टीम ने किए जब्त 

महेश चांडक
 छिंदवाड़ा २१ अक्टूबर ;अभी तक;  जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया की आज दिन शनिवार दिनांक 21/10/23 को थाना कुंडीपुरा के राजाखोह SST चैक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान एक कार से 20 लाख रूपए जब्त किए गए। कार क्रमांक MP 07  CG 2653 के चालक  डॉ संजीव मुखारिया पिता स्वर्गीय महेंद्र कुमार मुखारिया उम्र 59 साल निवासी सदर बाजार सागर मध्य प्रदेश की कार में रखे बैग को चैक किया गया, जिसमें रखे नगदी 20,00,000 (बीस लाख रुपए रूपये) मिले।
                              मौके पर SST टीम के अधिकरी  पीएन राव द्वारा आयकर अधिकारी एच एल दांडेकर को सूचित किया गया। आयकर टीम द्वारा मौके पर कैश जप्त किया गया है
                        ज्ञात हो की चुनाव को देखते हुए जिले के बॉर्डर एवम अंतर्राजीय पोस्ट पर लगातार चेकिंग की जा रही है