पुरस्कार से  प्रेरणा  मिलती है- डीईओ सुश्री मिंज शा.बा.उ.मा.वि. क्र. 2 में विद्यार्थियों को पुरस्कार का वितरण किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ४ नवंबर ;अभी तक;  शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  क्रमांक 2  में इस वर्ष हुई विभिन्न गतिविधियों में जिला, संभाग तथा राज्य स्तर पर चयनित विजेता विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज ने कहा कि पुरस्कार से प्रेरणा मिलती है तथा प्रोत्साहन मिलता है। आपने जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु कुछ महत्वपूर्ण सूत्रों का मंत्र भी बताया।
                                   इस अवसर पर रिटायर्ड जज श्री रघुवीरसिंह चुंडावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री बारीवाल उपस्थित भी थे। इसमें विद्यालय में हुई विभिन्न गतिविधियों में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को अतिथियों  के द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए और विद्यालय परिवार द्वारा पुरुस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । संचालन श्रीमती कीर्ति सक्सेना ने किया व आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य धर्मपाल सिंह देवड़ा ने