जिले भर मे शक्तिवंदन कार्यक्रम किये गये आयोजित

दीपक शर्मा

पन्ना ७ मार्च ;अभी तक; महिला सशक्तिकरण में गति लाते हुए देश के प्रधानमंती नरेन्द्र मोदी के द्वारा शक्तिबंदन कार्यक्रम के अंतर्गत देश की स्व सहायता समूह की दीदियों से वर्चुअल संवाद किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह अब राष्ट्र सहायता समूह बन चुके हैं। महिलाएं जब समूह का गठन करती हैं, तब वह स्वयं सहायता समूह होते हैं, लेकिन देश की महिलाओं ने अपने पुरुषार्थ से इन समूह को राष्ट्र सहायता समूह बना दिया हैं। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से जिले की महिलाओं से वर्चुअल संवाद कर रहे थे। आजीविका मिशन से जुड़ी समूह महिलाओं ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के संबोधन में भागीदारी की। पन्ना जिले के जनपद मुख्यालय परिषर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पन्ना विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संघ प्रिय व जिला परियोजना प्रबंध

क प्रमोद शुक्ला व जनप्रतिनिधि एवं गुनौर जनपद स्तरीय कार्यक्रम में गुनौर विधायक राजेश वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे व अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोक चतुर्वेदी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसी कड़ी में जनपद अजयगढ़, पवई एवं शाहनगर में भी सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अमले की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोंधन मे कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों की यही ताकत आज विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उदबोदन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा देश की 3 करोड़ महिलाओं को आगामी वर्षों में लखपति बनाये जाने का लक्ष्य लिया गया है, ताकि दीदी सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सके।