शिवसेना जिला उपप्रमुख श्री देवड़ा ने की नियुक्तियां

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २२ फरवरी ;अभी तक;  परम श्रद्धेय हिन्दू सम्राटा बाला साहेब ठाकरे के आशीर्वाद व शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख श्री एकनाथ शिन्दे मुख्यमंत्री महराष्ट्र, शिवसेना राष्ट्रीय सचिव केप्टन अभीजीत अद्रसुल, मध्यप्रदेश प्रभारी थानेश्वर महावर, मध्यप्रदेश शिवसेना राज्य प्रमुख राजीव चतुर्वेदी, शिवसेना मध्यप्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर, डॉ. महेन्द्रसिंह  राठौर, उज्जैन संभाग प्रमुख शांतिलाल पाटीदार, जिला प्रमुख कमलेश राजगुरू के आदेशानुसार शिवसेना जिला उपप्रमुख भेरूलाल देवड़ा ने मंदसौर गांधी चौराह पर शिवसेना कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
                                 इस अवसर पर मंदसौर तह. प्रमुख ओमप्रकाश यादव आर्मी मेजर भी उपस्थित थे।
जिसमें शिवसेना जिला उपप्रमुख भेरूलाल देवड़ा ने खानपुरा सेक्टर प्रमुख दीपक कहार, सेक्टर उपप्रमुख अम्बालाल कहार, सेदरावास नगर प्रमुख कुलदीप कहार, नगर उपप्रमुख कन्हैयालाल मीणा, नरेन्द्र कहार, पर्वत वर्मा, संदीप कहार, नारायण परमार, अजय कहार पलवई, नगर प्रमुख दीपक नायक, कपिल कहार, अजय मीणा, संदीप कहार, नालछा माता नगर प्रमुख मदनलाल सिसौदिया, कन्हैयालाल दुबर, छोटू चन्द्रपुरा को नियुक्त किया। इस दौरान शिवसेना जिला उपप्रमुख भेरूलाल देवड़ा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव हेतु तैयार रहने तथा अधिक से अधिक लोगों को शिवसेना से जोड़ने की बात कही। अंत में आभार शिवसेना जिला उपप्रमुख भेरूलाल देवड़ा ने माना।