दशहरा पर्व हमें बुराई से लडने का साहस और संदेश देता हैं ~ श्रीमती गुर्जर

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २५ अक्टूबर ;अभी तक;  विजयादशमी पर्व की शाम नगर और अंचल वासियों के लिए यादगार बन गई मालवांचल का सबसे भव्य दशहरा उत्सव कॉलेज ग्राउंड में संपन्न हुआ जिसमें सतरंगी गगनचुंबी रंगारंग आतिशबाजी के रोमांचक नजारों के बीच 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया और मेघनाथ और कुंभकरण के 41, 41फिट ऊंचे  पुतलों को भी जलाया गया।दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रतिवर्षानुसार हजारों की संख्या में एकत्र हुई ।  बच्चे,युवा, महिलाएं बुजुर्ग सभी ने कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर दशहरा उत्सव का आनंद उठाया। समूचे उत्सव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन किया गया।
                                     कॉलेज ग्राउंड रावण दहन स्थल पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण और हनुमानजी रथ में सवार होकर आए। आयोजन समिति के पदाधिकारियों  ने उनकी पूजा अर्चना की और भगवान श्री राम के तीर से रावण पर प्रहार किया गया और पटाखों के धमाके के साथ रावण और मेघनाथ कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।
                                      इस अवसर पर अतिथि के रूप में  नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर, नगर के वरिष्ठ समाजसेवी नंदकिशोर अग्रवाल ,रखब चंद जैन तथा समिति संरक्षक नरेन्द्र अग्रवाल,अध्यक्ष संजय वर्मा, सचिव दिनेश नागर,संयोजक ब्रजेश जोशी,प्रवक्ता राजेश पाठक  आदि मंचासीन थे।
                                       मंच के नीचे दर्शक दीर्घा में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा और क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया भी उपस्थित थे । संयोजक ब्रजेश जोशी ने मंच से हजारों की संख्या में उपस्थित जनता को मतदान करने की शपथ दिलाई। स्थानीय कलाकारों श्री अक्षय यादव  और उनकी टीम ने गणेश वन्दना  कर समारोह का शुभारंभ किया।
                                    नपा अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने कहा कि मंदसौर का यह दशहरा उत्सव पूरे मालवांचल में प्रसिद्ध  प्राप्त कर चुका है ।नगर की उत्सव प्रिय जनता दशहरा उत्सव का पूरा आनंद उठाती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें बुराई से लड़ने का साहस और संदेश प्रदान करता है। हमारे अंदर निहित आत्म शक्तियों को जागृत करता है और धर्म की रक्षा के संकल्प को भी दृढ़ करता है। समाजसेवी नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा के सांस्कृतिक उत्सव जीवन को उत्साह और उमंग से भर देते हैं। हमारे प्रत्येक पर्व हमें जीवन को जीने का और सार्थक करने का संदेश देते हैं।
                                       दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि विगत 30 वर्षों से कॉलेज ग्राउंड में दशहरा उत्सव का यह अभिनव आयोजन नगर वासियों के सहयोग और उत्साह से सफलतापूर्वक संपन्न होता हैं.I  दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों का स्वागत समिति के संरक्षक नरेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष संजय वर्मा सचिव दिनेश नागर,संयोजक ब्रजेश जोशी,प्रवक्ता राजेश पाठक, तथा सर्वश्री चेतन जोशी, संतोष गोयल, हेमंत अग्रवाल, भूपेंद्र सोनी, प्रदीप भाटी, लोकेश पालीवाल, दिलीप सेठिया ,जितेंद्र पाटीदार, सुनील वैद्य ,अंकित बंसल, पुष्कर मरमट ,बंटी मारोठिया , सुभाष गंगवाल, हितेंद्र भाटी आदि ने किया।
                                 आरंभ में पिछले 30 वर्षों से दशहरा  उत्सव का बेहतर प्रबन्ध करने पर नरेन्द्र अग्रवाल का मंचासीन अतिथियों और समिति के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। दशहरा उत्सव में जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव,एसपी अनुराग सुजानिया ,एडिशनल एसपी गोतम सिंह सोलंकी ,एसडीएम शिवलाल शाक्य प्रशासनिक अमले के साथ मौजूद रह कर व्यवस्थाओं पर निगाहें रखीं।
                               सूचना संप्रेषक की भूमिका दिनेश नागर और  राजेश पाठक ने निभाई संचालन ब्रजेश जोशी ने किया आभार श्री नागर ने माना। कार्यक्रम में भगवान राम लक्ष्मण और हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले कलाकारों दीपक सोनी,सोनू जोशी,गौरव सांखला, तथा समाजसेवी नाहरू भाई पुतले बनाने वाले कारीगरों, आतिशबाजी करनेवाले कलाकारों और नपा पीडब्ल्यूडी के सहयोगी स्टॉफ को सम्मानित भी किया गया।