ग्राम पटना तमोली मे वन भूमि मे बन रहे आलीशान भवन, नही हो रही कार्यवाही

दीपक शर्मा

पन्ना ८ जुलाई ;अभी तक; जिले मे अवैध कब्जाधरीयो तथा भू माफियाओं द्वारा शासकीय जमीनो पर लगातार कब्जा करके निर्माण कार्य कराये जा रहें है। इसी प्रकार का मामला गुनौर तहसील अन्तर्गत ग्राम पटना तमोली का प्रकाश मे आया है जहां पर लगातार वन विभाग के कर्मचारीयो की मिली भगत से आलीशान भवन बनाये जा रहें है।

                          इस संबंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि अनेको बार शिकायते करने के बावजूद संबंधितो पर कोई कार्यवाही नही हो रही है। स्थानीय व्यक्तियों राम नरेश, विनोद, किशोरी, आदि के द्वारा सरेआम वन भूमि पर पक्के मकानो का निर्माण किया जा रहा है। आंगे देखना है, प्रशासन के अधिकारीयो तथा वन विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की जा रही है।