जंगल में आज एक 19 वर्षीय युवती का कंकाल मिला

आनंद ताम्रकार

बालाघाट ८ जुलाई ;अभी तक; जिले के रूपझर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी सोनेवानी के ग्राम पुष्कालचर्क गांव के मिनाई के जंगल में आज शनिवार को एक 19 वर्षीय युवती का कंकाल मिला जिसकी पहचान कपड़ों के आधार पर परिजनों के द्वारा रीना इडपाचें के रूप में गई है। वह अपने घर से 25 जून से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की  रिपोर्ट पुलिस में नही कराई अपितु वे उसकी पतासाजी में लगे हुए थे।

                     कंकाल मिलने की जानकारी सोनेवानी पुलिस चौकी में दिये जाने पर रूपझर तथा सोनेवानी पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंचा इसके साथ ही बालाघाट से एफएसएल की टीम ने पहुंचकर कंकाल की हड्डियां बरामद की। युवती की दादी मिलका बाई इडपाचे ने अपनी नातन को उसके सफेद दुप्पटे को देखकर पहंचाना शव को जंगली जानवरों ने भी खाया होगा।

                          वीरेंद्र वरकडें पुलिस थाना प्रभारी रूपझर ने बताया की मिनाई के जंगल में एक मानव कंकाल फंदे पर झूलते मिला उसके आसपास कंकाल की हड्डियां बिखरी पडी थी मृतिका के कपड़ों के आधार पर उसके स्वजनों द्वारा पहचान की गई।  मृतिका 25 जून से बिना बताए घर से लापता थी।