प्रदेश

मुख्यमंत्री एंव उपमुख्यमंत्री का निर्णय होने पर जिला भाजपा कार्यालय पर हुई आतिशबाजी

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ११ दिसंबर ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मध्यप्रदेश में उज्जैन ग्रामीण विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मोहन जी यादव को मुख्यमंत्री एंव मंदसौर जिले के वरिष्ठ विधायक पूर्व  कैबिनेट मंत्री श्री जगदीश जी देवड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के निर्णय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय के बाहर पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी एंव मिठाई वितरण कर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की आज हमारे उज्जैन संभाग के साथ प्रदेश में प्रसन्नता की लहर है। हमें मुख्यमंत्री के रूप में अनुभवी जमीन से जुड़े बाबा मंहाकाल की नगरी से पूर्व मंत्री श्री मोहन जी यादव के नेतृत्व में प्रदेश का उत्तरोत्तर विकास करने का अवसर प्राप्त होगा, साथ ही मंदसौर जिले के वरिष्ठ अनुभवी केबीनेट मंत्री जगदीश जी देवडा को उपमुख्यमंत्री बनाने का जो निर्णय शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया उससे मंदसौर जिले का एक-एक कार्यकर्ता उत्साहित है और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के साथ जिले सहित आस-पास के क्षेत्र की जनता को भी इसका लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर भाजपा जिला पदाधिकारीगण राजेश नामदेव, राजेश पालीवाल, हितेश शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, अंकित सोनी, निलेश जैन, अजा. मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक सूर्यवंशी, नरेश चंदवानी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बंटी चौहान, मंडल अध्यक्षगण अरविन्द सारस्वत, ईश्वर सिंह पंवार, अजय आसेरी, भरत डांगी, प्रकोष्ठ जिला संयोजक पप्पू चंदवानी, जितेश पंड्या, गणेश फगवार, मंडल महामंत्री मयंक मावर, रॉकी यादव, नितिन ब्रिजवानी, गोपाल पाटीदार, दलपत डांगी, अजीजुल्लाह खान, गोवर्धन कुमावत, अनूप माहेश्वरी, दीपक गाजवा, देवेन्द्र मरच्या, पियुष जैन, सुयश राठौर, बंशी धनगर, आकाश निगम, अरूण भावसार, विष्णु सोनी, अजय शर्मा, महेश गुप्ता, नरेन्द्र पंवार, दिपू यादव, शशांक कश्यप सहित अनेक पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Related Articles

Back to top button