प्रदेश

बाल अपचारियों ने सुरक्षा गार्ड पर हमला कर, फरार होने की कोशिश की

देवेश शर्मा
मुरैना 1 नबम्बर ;अभी तक; मुरैना के बाल सम्प्रेषण गृह में अपचारी किशोरों ने दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों को चोट आईं हैं। यह किशोर सम्प्रेषण गृह से भागने की फिराक में थे। पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना मंगलवार देर रात की है।
                                     मुरैना के स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने कहा कि थानांर्गत आने वाले बाल सम्प्रेषण गृह सुरक्षा विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के दो जवान तैनात थे। मंगलवार की रात सम्प्रेषण गृह के अपचारी किशोरों ने उन पर हमला बोल दिया। यह अपचारी किशोर भागने की फिराक में थे। थाना प्रभारी के अनुसार घायल आरक्षको जिला अस्पताल भेज दिया है।दोषी अपचारियों पर वैधानिक कार्यवाही शुरू की है।
                                     उलेखनीय है कि मुरैना बाल सम्प्रेषण गृह में वर्तमान में 8 से 10 अपचारी किशोरहैं। पहले भी यह किशोर भाग चुके हैं तथा उनको बाद मेंवापस पकड़ कर लाया गया था। इस बार सभी अपचारीकिशोरों ने भागने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने पहलेप्लानिंग बनाई। प्लानिंग के तहत सुरक्षा में तैनात दोनोंसुरक्षा गार्डों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक सुरक्षागार्ड के सिर में चोट आई है तथा दूसरे के हाथ में।

 

Related Articles

Back to top button