प्रदेश

जैएसजी मेन ने नगर में तीन स्थानों पर किया वृहद पौधरोपण

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १८ जुलाई ;अभी तक;  जैन सोशल ग्रुप मंदसौर मेन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागृति प्रकल्प के अंतर्गत आर्यरक्षित तीर्थ धाम पशुपतिनाथ प्रक्षेत्र, तेलिया तालाब स्थित पालों एवं हनुमान नगर में पौधारोपण का आयोजन किया गया। पौधरोपण के मुख्य अतिथि जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के महासचिव श्री चिरागभाई चौकसी वापी थे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में फेडरेशन पीआरओ श्री मनीषभाई शाह तथा समाजसेवी श्री विक्रम मेहता उपस्थित थे।
जेएसजी फेडरेशन के महासचिव श्री चिरागभाई चौकसी ने कहा कि चातुर्मास काल में हरियाली अमावस्या पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करती है। आम आदमी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले। आपने कहा कि मंदसौर में जैन सोश्यल ग्रुप मेन मानव सेवा के कार्यों में सराहनीय कार्य कर रहा है।
                                  फेडरेशन पीआरओ श्री मनीष शाह पुणे ने कहा कि प्रकृति देती है, लेती कभी नहीं है। इसे संरक्षित रखे। समाजसेवी श्री विक्रम मेहता ने कहा कि पौधे लगाकर तथा इनका संरक्षण करे। भावी पीढ़ी स्वच्छ पर्यावरण की ओर निहार रही है।
                                   स्वागत उद्बोधन देते हुए ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने कहा कि  जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के महासचिव श्री चिरागभाई चौकसी वापी एवं फेडरेशन पीआरओ श्री मनीष शाह पुणे के भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की नगरी में आगमन पर जैन सोश्यल ग्रुप मेन द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस वर्ष ग्रुप अपनी थीम ‘‘कर्तव्य’’ के परिपालन में ग्रुप परिवार द्वारा लगातार जनसेवा व मानव सेवा के कार्य  किये जा रहे है। सावन माह में ग्रुप पर्यावरण सेवा प्रकल्प, वृहद रूप से पौधारोपण व संरक्षण कर तथा पर्यावरण मित्र बनाकर पौधारोपण किया जा रहा है। अब तक पर्यावरण मित्रों द्वारा लगभग 500 पौधे लगाये जा चुके है। गु्रप द्वारा पौधा लगाओं-पेड़ बनाओं का संकल्प दिलाया जा रहा है।
इस अवसर पर गु्रप संयोजक संजय लोढ़ा, झोन कार्डिनेटर कपिल भंडारी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश खमेसरा, सतीश लोढ़ा, विशाल गोदावत, सचिव नरेन्द्र चौधरी, सहसचिव गौरव सुराणा, कोषाध्यक्ष कुशल नाहर, बीओडी सदस्य अशोक कर्नावट, संजय डोसी, कमल कच्छारा, सजय जबराशाह, तेजमल गांधी, दिलीप कर्नावट, श्री चपरोत, सांसद प्रतिनिधि दिनेश पोरवाल, बबलू खमेसरा, जम्बू चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन संजय लोढ़ा ने किया एवं आभार सचिव नरेन्द्र चोधरी ने माना।

Related Articles

Back to top button