सेन जयंती के उपलक्ष्य में गुजराती सेन समाज ने संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ८ मई ;अभी तक;  गुजराती सेन समाज द्वारा आराध्य संत शिरोमणी सेनजी महाराज की 724वां सेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकाण्ड का भव्य आयोजन ब्रम्हेश्वर महादेव घाट पशुपतिनाथ के सामने छोटी पुलिया के पास रखा गया। संगीतमय सुंदरकाण्ड की विशेष प्रस्तुति स्वामी ऋषियानन्द सुंदरकाण्ड सत्संग मंडल द्वारा दी गई। मण्डली द्वारा सुंदरकाण्ड के दौरान प्रस्तुत किये गये भजनों व गीतों पर सेन बन्धुओं ने भक्ति नृत्य किया। देर रात्रि तक चले सुंदरकाण्ड के पश्चात महाआरती की गई तत्पश्चात् प्रसाद वितरित किया गया।
                                प्रारंभ में भगवान बालाजी एवं संत सेनजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।   ऋषियानन्द सुंदरकाण्ड सत्संग प्रमुख महेश गेहलोद, घनश्याम सोनी, श्याम पोरवाल, राजेश खरे, चन्द्रशेखर द्विवेदी, कैलाश टांडी, विजेन्द्र कुमावत, अशोक कुमावत, अभय कुमार जैन, योग गुरू बंशीलाल टांक ने सुमधुर सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी। ढोलक पर संगत मनोज शर्मा ने दी।
                                 इस अवसर पर समाजजन के वरिष्ठजन श्यामलाल राठौड़ (लाभश्री), महेश गेहलोद, सागरमल बोराना, डॉ. राजेश बोराना, अर्जुनसेन राठौड़ (छोटू), अंतिम देवड़ा, अनिल परिहार, मनीष राठौड़ (मोनु), विजय गेहलोद (गोटू), हरिश परमार (गिगल), राजेश परमार, प्रमोद चौहान, शंभूसेन राठौर सहित बड़ी संख्या में समाजजन, मातृशक्ति एव युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्जुनसेन राठौड़ (छोटू) ने किया एवं आभार अनिल परिहार ने माना।