सजैस महिला प्रकोष्ठ ने अन्नक्षेत्र में जरूरतमंदों को भोजन कराया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ८ मई ;अभी तक;  सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में श्रीमती ज्योति दोषी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जमुना बाफना एवं शशि मारू की ओर से अन्न क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के भोजन कराया गया।
                               सर्वप्रथम नवकार महामंत्र से प्रोग्राम की शुरुआत हुई । महिला प्रकोष्ठ मंत्री डॉ. अंजलि जैन ने स्वागत भाषण दिया। बाद में शशि मारू ने मित्रता के ऊपर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीमती ज्योति दोषी के सरल सहज व्यक्तित्व के बारे में प्रकाश डाला। तत्पश्चात सभी जरूरतमंद लोगों को नरेंद्र मारु की ओर से प्रभावना वितरित की गई ।
                                    इस अवसर पर दोषी परिवार से जितेंद्र दोषी, हेमलता दोषी, राकेश दोषी, संदीप दोषी, मिथिला दोषी, सक्षम दोषी, शमा दोषी, कनक मिंडा, अनिल मिंडा, पूर्वी मिंडा, ईहित  मिंडा सहित महिला प्रकोष्ठ से सुनीता चौधरी, स्मिता पोरवाल, पदमा मेहता, रेनू भटेवरा, रजनी भटेवरा,  शशि मारू एवं अभय भटेवरा, नरेंद्र मारु आदि उपस्थित थे। आभार सुनीता चौधरी ने माना।