सेवा संघ ने मुक पक्षियों के लिये सकोरे वितरित किए

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १८ अप्रैल ;अभी तक;  सेन समाज के आराध्य गुरू सेनाचार्य जी की जयंती पर कैलाश मार्ग पर जिला धार्मिक समिति के विनोद मेहता, पार्षद विनय दुबेला, सुभाष गुप्ता, जीवन बैरागी, महेश वैष्णव, गोपालसिंह आदि ने सेनाचार्य की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर पदाधिकारियो का स्वागत अभिनन्दन किया।
                       इस अवसर पर वैष्णव सेवा संघ मन्दसौर  जिलाध्यक्ष महेश कुमार वैष्णव ने पंछियो के पानी के सकोरे सेन समाजजनो में वितरित किए तथा कहा कि सेनजी महाराज का जीवन मानव कल्याण के लिये समर्पित रहा है। ऐसे पुज्य संत के जन्मोत्सव पर हम सभी मुक पक्षियों के लिये  गर्मी के मौसम में दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प ले। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेन बन्धु एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।