विधायक प्रहलाद लोधी को निगम मंडल मे शामिल किया जाये -डॉ एम पी पाण्डेय

दीपक शर्मा

पन्ना ११ फरवरी ;अभी तक; पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बनें प्रहलाद लोधी को निगम मंडल मे शामिल करने मध्य प्रदेश राज्य पत्रित अधिकारी संघ के जिला प्रवक्ता डॉक्टर एमपी पांडेय ने उठाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक सूत्रीय ज्ञापन भेजा है।

उन्होने कहा कि पवई विधानसभा क्षेत्र अति पिछडा विधानसभा है उक्त विधानसभा मे विकास कार्य नही हुए है। यदि प्रहलाद लोधी को निगम मंडल मे शामिल किया जाता है तो इस क्षेत्र का विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ क्षेत्र के लोगो को मिल सकता है। उन्होने आंगे बताया कि आम जनता से जुडी अनेक मांगो को पूर्ण कराने के लिए निगम मंडल तथा कैबनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर श्री लोधी द्वारा लगातार भ्रमण करके इस क्षेत्र के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। इस लिए श्री लोधी को तत्काल निगम मंडल मे जगह दी जाये।