लंदन में दिखी दिवाली की धूम:कठपुतली शो और योग वर्कशॉफ का भी आयोजन, भारतीय गानों पर झूमे लोग

लंदन के मेयर सादिक खान ने ट्राफलगर स्क्वायर में दिवाली उत्सव मनाया। दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्क्वायर पर विशाल गणेश मूर्ति लगाई गई। भारतीय मूल के लोगों ने परफार्मेंस दी। इस दौरान कठपुतली शो और योग वर्कशॉप भी कराई गई। कलाकारों ने ‘जय हो’ और ‘जो है अलबेला’ जैसे बॉलावुड गानों पर डांस किया। इसके साथ ही, कार्यक्रम में लंदन, ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों से शामिल हुए लोगों ने भारतीय व्यंजन भी आनंद लिया। लंदन में रहने वालों लोगों के साथ वहां के स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम की सरहाना की। जेम्स नाम के स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने पहली बार दिवाली मनाई।