प्रदेश

पशुपतिनाथ मंदिर के समीप स्वर्णकार समाज का बनेगा भव्य रिसोर्ट

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ३० अक्टूबर ;अभी तक;  श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मंदसौर द्वारा महाराजा अजमीढ़ देवजी जयंती समारोह हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन माहेश्वरी धर्मशाला पर समाजजनों द्वारा विभिन्न आयोजन किये गये जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता की। इस दौरान समाज के चार भामाशाह पितृकोष ट्रस्ट अध्यक्ष नागेश्वर सोनी (नीलम मसाला), शहर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन डाबर, शहर पंचायत कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी, वरिष्ठ एल्डरमेन राधेश्याम सोनी प्रोफेसर चौमहला वाले ने पशुपतिनाथ मंदिर के समीप स्थित करोड़ों की जमीन समाज के रिसोर्ट हेतु प्रदान की। साथ ही समाज के 40 प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया गया।
                                           शोभायात्रा के पश्चात् सायंकाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। श्री श्वासानंदजी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में समाज जिलाध्यक्ष अजय सोनी, शहर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन डाबर, जनकूपुरा पंचायत अध्यक्ष विजय सोनी मेलखेड़ा वाला, ट्रस्ट के हेमन्त सोनी मंचासीन थे। उपस्थित अतिथियों ने महाराज अजमीढ़देवजी के चित्र पर माल्यार्पण व  दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
                                          इस अवसर पर लम्बे समय से समाज हेतु रिसोर्ट हेतु जमीन के सपने को साकार करने वाले समाज के भामाशाह पितृकोष ट्रस्ट अध्यक्ष नागेश्वर सोनी (नीलम मसाला), शहर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन डाबर, शहर पंचायत कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी, वरिष्ठ एल्डरमेन राधेश्याम सोनी प्रोफेसर चौमहला वाले का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस जमीन पर स्वर्णकार समाज का भव्य रिसोर्ट बनाने का निर्णय लिया गया।
                                          समाज के चारों भामाशाह एवं प्रतिभाओं का सम्मान प्रमुख कार्यकर्ता हितेश सोनी सम्राट, पृथ्वीराज सोनी, राजा सोनी प्रतापगढ़वाला, अजय चौधरी, ओम सोनी स्वास्तिक, जगदीश अठाना, विजय सोनी एण्ड सोनी, अशोक सोनी पतंजलि, दीपेन्द्र सोनी धरियावद, दीपक दिवान पप्पू, राजेश सोनी अफजलपुरवाला, नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष गौरव सोनी ने किया। संचालन हितेश सोनी ने किया व आभार राजा सोनी ने माना।

Related Articles

Back to top button