प्रदेश

प्रशासन और नपा तुरन्त अवैध मांस चिकन अंडे बेचने वालों पर कार्यवाही करें- बंसल

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १६ दिसंबर ;अभी तक;  मप्र के नये मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अवैध और खुले रूप से मांस चिकन अंडों की दुकानों को तुरन्त बंद करने के जो आदेश दिए हैं वह निश्चित रूप से स्वागत योग्य कदम है। इस निर्णय की जितनी सराहना की जा वह कम है।
यह बात पार्षद एवं समाजसेवी से सुनील बंसल ने एक प्रेस वक्तव्य में कही है। उन्होंने कहा है कि
                               पवित्र नगरी मन्दसौर शहर  में जिस प्रकार शहर भर में नॉनवेज की दुकानों की बाढ़ ही आ गई जिसका विरोध  लगातार मन्दसौर की जनता समाज ने किया धार्मिक संगठनों ने साधु संतों के सानिध्य में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन  दिए। लगातार प्रयासों का भी शासन प्रशासन पर  कोई असर नहीं हुआ।
                                वर्तमान में शासन का जो निर्णय है वह स्वागत योग्य है। श्री बंसल ने मांग की है कि  नगरपालिका और प्रशासन मुख्यमंत्री के आदेश का आदेश का पालन सख्ती से कराऐ। और आदेश नहीं मानने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही जो कर्मचारी  अधिकारी लापरवाही बरते उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाय। और मंदसौर शहर जो पवित्र नगरी है उसकी पवित्रता कायम रखी जाए।और सभी अवैधानिक खुले मास चिकन अंडों की दुकानों को बंद कराऐ।

Related Articles

Back to top button