प्रदेश

वोट मांगने नहीं, जागरूक करने आये है: प्रियंका गांधी,  नर्मदा पूजन के साथ चुनावी षंखनाथ का आगाज

सिद्धार्थ पांडेय

जबलपुर १२ जून ;अभी तक;  इस साल के अंत में प्रदेष में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी षंखनाथ जबलपुर से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आयोजित आमसभा में केन्द्र व प्रदेष सरकार पर जमकर निषाना साधा। उन्होने कहा कि नर्मदा मैयया के दर्षन कर आये है,झूठ नहीं बोलेगे। हम लोगो से वोट मांगने नहीं उन्हें जागरूक करने आये है।

आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री की गालियों की लिस्ट जितनी लंबी नहीं है,उससे कहीं अधिक लम्बी घोटालों की लिस्ट है। प्रदेष सरकार ने 225 घोटाले किये है और नया घोटाला सामने आता है। प्रदेष सरकार ने किसान व आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। किसानो को उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे है। आदिवासी बहनों के खिलाफ अत्याचार बढ रहे है।

उन्होने कहा कि प्रदेष में कांग्रेस की सरकार आयेगी तो महिलों को 15 सौ रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा। गैस सिलेंण्डर पांच सौ रूपये में दिये जायेगे। बिजली 100 यूनिट की फ्री होगी तथा 200 यूनिट तक आधा बिल लगेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेषन लागू की जायेगी।  उन्होने कहा कि हम जो कहते हुए उसे करते है। कर्नाटक चुनाव के दौरान दी गयी पांच गारंटी को लागू करने विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। देष में सबसे अधिक धान के दाम किसानों को छत्तीसगढ में मिल रहा है। कांग्रेस षासित प्रदेष में पुरानी पेंषन योजना लागू की गयी है।

उन्होने कहा कि हम जानते है कि निर्माण में खून-पसीना बहाना पडता है। नेहरू गांधी ने आईआईटी की स्थापना की। इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति लाई तो राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का निर्माण किया। मनमोहन सिंह ने देष के विकास व आर्थिक उन्नति में अपनी अहम भूमिका अदा की। उन्होने गोदी मीडिया का निषाना साधते हुए कहा कि एक किसान खेत जाने के पहले टीव्ही देख रहा था। टीव्ही पर बताया गया कि बारिष होगी। किसान ने विष्वास किया और फसल में पानी नहीं डाला और फसल सूख गयी। टीव्ही में जो खुषहाली बताई जा रही है,वह सच्चाई नहीं है।  महॅगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रधानमंत्री जी 20 सम्मेलन कर रहे है।

केन्द्र में 9 साल तथा प्रदेष में 18 साल से भाजपा की सरकार है। दो तरह की राजनीति होती है,एक सत्ता के लिए और एक सेवा के लिए। सेवा के लिए राजनीति करने वाले लोगों के दर्द व दिक्कतों को समझते है। सत्ता के लिए राजनीति करने वाले चुनाव के समय जनता को धर्म के नाम पर उकसाकर वोट प्राप्त करते है। सत्ता में आने के बाद उन्हे जनता की दर्द और दिक्कतों से कोई मतलब नहीं रहा। ऐसे भ्रष्ट व गुमराह करने वाले का उददेष्य सिर्फ सत्ता की लालसा होती है। जनता द्वारा प्रदेष में चुनी गयी कांग्रेस की सरकार को धन बल से गिरा दिया गया। हमारी पार्टी में भी कुछ ऐसे नेता थे,जिन्होने सत्ता की लालच में पार्टी छोडकर चले गये।

प्रदेष में 6 माह बाद विधानसभा चुनाव है और जनता को जवाबदेह बनना होगा। उन्हें आंकलन करना होगा की उनके द्वारा चुना गया नेता कैसा है। जो जनता के प्रति जबाबदेह नहीं है,उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। केन्द्र में 9 साल से तथा प्रदेष में 18 साल से भाजपा की सरकार का राज्य है। जनता के लिए धर्म सर्वोपरि होता है परंतु धर्म के नाम पर उकसाकर वोट मांगने वाले सत्ता लोभी होते है। जनता को जागरूक होना आवष्यक है और भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,महॅगाई के मुददे पर मतदान करना चाहिए। जो उन्हेे दिखाया जा रहा है,वह सच नहीं है। जनता सच्चाई समझे और सिर्फ उकसाने पर वोट नहीं करें।

Related Articles

Back to top button