प्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण में खरगोन नपा ने राष्ट्र स्तर पर 9वा और राज्य स्तर पर 08 स्थान पाया

आशुतोष पुरोहित

खरगोन 11 जनवरी, अभीतक /- स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणाम में खरगोन नगर पालिका परिषद खरगोन ने 6 वर्षाे का रिकॉर्ड तोड़ा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणाम में राष्ट्रीय स्तर पर 09वां स्थान एवं राज्य स्तर पर 08वां स्थान प्राप्त किया। नगर पालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में 17वां, 2018 में 15वां, 2019 में 17वां, 2020 में 10 वां, 2021 में 37वां, 2022 में 42वां स्थान प्राप्त किया था। लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 6 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 1-3 लाख जनसंख्या में नगर पालिका परिषद खरगोन को राष्ट्रीय स्तर पर 9वा स्थान एवं राज्य स्तर पर 8 वा स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 6905.40 अंक प्राप्त हुए हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा अब तक का सबसे बेहतर परिणाम प्राप्त हुआ। बेहतर परिणाम आने से नगर पालिका के सामने के ढोल ताशे के साथ आतिशबाजी की गई एवं मिठाई खिलाते हुए बधाई दी गई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एमआर निगवाल, स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रकाश चित्ते एवं स्वच्छता सलाहकार श्री अंकित कानूनगो ने सभी नगर वासियों को योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही कर्मचारियों को सफलता पर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button