प्रदेश

इंदिरा ने देश का पूरे विश्व में गौरव बढ़ाया,बलिदान दिया – रातडिया

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २० नवंबर ;अभी तक;  भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी  स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर  मंदसौर शहर ब्लॉक ने शहर क्षेत्र के अंबाबाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया l  सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी कांग्रेस जन ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए l
                                    इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संबोधन में कहा कि इंदिरा जी के पूरे परिवार ने देश की आजादी में योगदान दिया l 1966 से 71 के बीच ऐतिहासिक निर्णय लिए l  देश में आर्थिक क्रांति आए इसके लिए कई ऐतिहासिक निर्णय उनके द्वारा लिए जिनमें 1969 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया  l देश के विखंडन करने में लगी शक्तियों को कमजोर करने के लिए इमरजेंसी लगाई गई l अपने परिवार से  त्याग व बलिदान की शिक्षा मिली l इंदिरा जी ने देश हीं नहीं विश्व में देश का गौरव बढ़ाया l
                                   इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कांतिलाल राठौर, शहर कार्यवाहक अध्यक्ष अंबालाल हिंगोरिया,  सुनील गुप्ता ने भी अपने विचार रखें l इस अवसर पर कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष सलीम खान जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण में सर्वश्री विनोद शर्मा, हाजी रशिद खान, राजनारायण लाड़, मुर्तजा घड़ियाली, विजय सिंह सिसोदिया, माजिद चौधरी,मुस्तफा कपाड़िया वहीद जेदि, रमेश सिंगार , रितेश गुप्ता, सागर अंसारी, शिव रमन सिंह पवार, दशरथ सिंह राठौर,शुभम कुमावत, सरफराज अली, भाविक संचेती, कचरमल जटीया,  आमीन खान, अयाज अहमद ,अशोक देवड़ा, शेख बशीरुद्दीन, नमन मोदी, शिव शंकर सोलंकी, रियाज अहमद, महेश रतनावत आदि इस अवसर पर उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शहर मंडलम अध्यक्ष विश्वनाथ सोनी ने किया,आभार सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप देवड़ा ने माना l

Related Articles

Back to top button