प्रदेश

एनडीपीएस एक्ट की धारा मंें संसोधन करेंगी भाजपा सरकार- श्री चौहान

महावीर अग्रवाल

मंदसौर १४ नवंबर ;अभी तक;  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के दलोदा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 का पुर्नः निरीक्षण करवाकर इसमें संसोधन करवाऐंगे।
                                           भाजपा प्रत्याशी यशपालसिंह सिसोदिया ने इसके बारे में बताया है। मै ये जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि एनडीपीएस की धारा 8/29 में संशोधन करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि  लाडली बहनाओं को अब लखपति बनाने का काम भाजपा की सरकार करेंगी, प्रत्येक बहना की आमदनी एक लाख रूपऐ करने के लिए भाजपा संकल्पित है। जो बहने योजना से वंचित है उनके नाम भी शामिल करेंगे और 21 साल की अविवाहित बेटियों को भी योजना का लाभ देंगे।
                                         मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा में मौजूद महिलाओं से पूछा- मैं आपका असली भाई लगता हूं कि नहीं। अभी बहनों को साढ़े बारह सौ रुपए दे रहे हैं। मैं यही नहीं रुकूंगा। पैसों की जुगाड़ में लगा हूं। लाड़ली बहनाओं की राशि को 3 हजार रुपए तक करना है। इसके आगे लाड़ली बहनाओं को लखपति बनाना है। स्व सहायता समूह के माध्यम से बहनाओं को एक लाख रूपऐ की आमदनी हो ऐसे प्रयास किऐ जाऐंगे। लाडली बहनाओं को पक्के मकान भी सरकार देंगी और 450 रूपऐ में गैस सिलेण्डर भी उपलब्ध कराऐगी।
                               मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस बार दीपावली और धनतेरस के कारण सरकार ने 7 तारीख को लाड़ली बहनाओं के खाते में राशि डाल दी लेकिन कांग्रेस ने इसे भी रोकने का प्रयास किया लेकिन सूरज पूर्व के बजाय पश्चिम से उग जाऐ लेकिन लाडली बहनाओं के खाते में राशि डालना नहीं रूकेगा। उन्होने कहा किये- यह मोदी और मामा की डबल इंजन सरकार है, जबकि कांग्रेस डबल मनोरंजन कर रही हैं। दोनों भाई-बहन एमपी में आते हैं और डबल मनोरंजन कर चले जाते हैं। सीएम शिवराज ने प्रियंका वाड्रा पर कहा- उन्हें पता ही नहीं कि राम कितने वर्षों के लिए वनवास गए थे, जबकि यह बच्चे-बच्चे को पता है।
                                मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विधायक और भाजपा प्रत्याशी यशपालसिंह सिोदिया को मप्र विधानसभा का सबसे जागरूक और कमर्ठ विधायक बताया।
                               उन्होंने कहा कि जनता ने जो मांगा वह भाजपा की सरकार ने दिया है। दलोदा को तहसील का दर्जा दिया, ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनाई, दलोदा की उपमंडी को कृषि मंडी का दर्जा दिया, प्रगति चौराहे का चौडीकरण किया, रेलवे ओव्हरब्रिज स्वीकृत किया, पूज्य संत राजेन्द्र सुरीश्वरजी मार्ग का चौडीकरण किया, दलोदा की पुलिस चौकी को पुलिस थाना बनाया, दलोदा में महाविघालय प्रारंभ किया, हाई स्कूल को हायर सेकण्डी बनाया, स्टेडियम निर्माण किया। अब जनता की बारी है, जनता भरपूर आर्शीवाद  बीजेपी उम्मीदवार श्री यसपाल सिंह सिसोदिया आशीर्वाद प्रदान करें।

 

Related Articles

Back to top button