प्रदेश

शिकार के पीछे दौड़ा तेंदुआ गहरे कुएं में जा गिरा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

प्रदीप सेठिया
बड़वाह २४ दिसंबर ;अभी तक; बड़वाह फॉरेस्ट डिविजन के अंतर्गत यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्राम मर्दाना के एक खेत में आज रविवार सुबह 6:00 बजे शिकार के पीछे दौड़ा तेंदुआ लबालब भरे गहरे कुएं में जा गिरा।
                          खरगोन जिले के बड़वाह वन मंडल के डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर  पर रेस्क्यू टीम ने अति शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचकर तेंदुए को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया तथा मेडिकल परीक्षण कर मादा तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया गया।
                           तिवारी ने बताया कि निमाड़ के बड़े क्षेत्र में तेंदुओं का मूवमेंट है।  यहां पर विगत अप्रैल में माह में एक टाइगर का मूवमेंट हुआ था।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सूत्रों ने बताया कि तेंदुआ बकरी एवं जानवरों पर हमला कर देते हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र में एक ग्रामीण पर भी हमला किया था ग्राम मर्दाना में भी ग्रामीणों में तेंदुए की गतिविधियों से दहशत व्याप्त थी

 

Related Articles

Back to top button