प्रदेश

निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा सेवा केंद्र कल से होगा प्रारंभ, फ्लेक्स व पेंपलेट का विमोचन हुआ

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १८ अगस्त ;अभी तक;  दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप मंदसौर मेन के तत्वावधान में श्री वीर सागर औषधालय के सहयोग से निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा सेवा केंद्र 20 अगस्त, रविवार से प्रारंभ हो रहा है।
                                         ग्रुप अध्यक्ष डॉ. चंदा कोठारी ने बताया कि श्री नेमिनाथ अग्रवाल दिगम्बर जैन मंदिर बड़ा चौक जनकुपुरा पर रविवार 20 अगस्त को प्रातः 11 से 12.30 बजे तक नगर के वरिष्ठ अनुभवी होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. पी.सी. जैन निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। जरूरतमंद रोगियों को दवाई भी मुफ्त प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया चिकित्सा केंद्र पर अधिक से अधिक रोगी आकर लाभान्वित हो, इस हेतु नगर में विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्स लगाए जाएंगे व पंपलेट भी वितरित किए जाएंगे। जिनका विमोचन सकल जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री राजकुमार लता बाकलीवाल के मुख्य आतिथ्य एवं रीजन के धार्मिक प्रकोष्ठ मंत्री श्री अभय अजमेरा व रिजन संचालक मंडल सदस्य पंकज सिंहल के विशेष आतिथ्य में किया गया।
                                मुख्य अतिथि श्री बाकलीवाल ने इस अवसर पर कहा कि सोशल ग्रुप द्वारा निर्धन वर्ग के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना अनुकरणीय कार्य है, उन्होंने कहा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की मदद करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
                                 अतिथि स्वागत ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष भरत कुमार कोठारी, पूर्व अध्यक्ष व परामर्शदाता जयकुमार बड़जात्या, पूर्व अध्यक्ष राजेश बड़जात्या, उपाध्यक्ष उषा विनायका, सचिव संगीता गोधा, कोषाध्यक्ष पद्मा बड़जात्या, वरिष्ठ सदस्य संजय गोधा, कमल विनायका, अजय बाकलीवाल नैना बाकलीवाल आदि ने किया।
                               इन बिमारियों का होगा निःशुल्क उपचार– डॉ. कोठारी ने बताया कि चिकित्सा सेवा केंद्र पर सफेद दाग, पथरी, मस्सा, पांव में कीले, मुहासे, गठिया, बालों का झड़ना, मोटापा, थायराइड, कोलेस्ट्रोल, बीपी, हर्निया, शुगर, कमर दर्द, घुटना, दर्द, माहवारी की समस्या, चर्म रोग, बवासीर आदि बीमारियों का निशुल्क उपचार किया जाएगा।  प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय रविवार को सेवाएं संचालित होंगी।
उन्होंने नागरिकों से निशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम के अंत में सचिव संगीता गोधा ने आभार प्रदर्शित किया।

Related Articles

Back to top button