प्रदेश

धूम-धाम से पूरी की तर्ज पर निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा, तोपो की दी गई सलामी, हजारो श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

दीपक शर्मा

पन्ना २१ जून ;अभी तक; पन्ना जिला मंदिरो एवं हीरो की नगरी के नाम से जाना जाता है। पन्ना जिला मुख्यालय में ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। जिसमें प्राचीन भगवान जगन्नाथ स्वामी का अद्वितीय मंदिर है। पूरी की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा निकाली जाती है। यह परमपरा विगत डेढ सौ वर्ष से चल रही है। आज भगवान की रथ यात्रा जगन्नाथ स्वामी मंदिर से प्रांरभ हुई। रथ यात्रा प्रारंभ होते ही तोपो की सलामी दी गई। तत्पश्चात् रथो मे सवार भगवान श्री की रथ यात्रा प्रारंभ हुई।

                                        स्थानीय कटरा बजार से उक्त यात्रा बल्देव जी मंदिर चौराहा, गोविन्द जी मंदिर चौराहा, बडा बजार से लखूरन बाग जा कर समाप्त हुई। यात्रा का जगह जगह पूजा अर्चना तथा स्वागत हुआ।

उक्त यात्रा में प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल, राज परिवार के सदस्य महराज छत्रसाल सिंह द्वितीय, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पान्डेय, उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष सतानन्द गौतम, कलेक्टर संजय कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक धरमराज मीना सहित हजारो की संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे। भगवान श्री के दर्शन पाने के लिए लोग लालायित रहें। यह यात्रा दो दिन बाद जनकपुर स्थित मंदिर पंहुचेगीं तथा वंहा पर भगवान श्री का टीका होगा। पन्ना जिले की यह ऐतिहासिक रथ यात्रा पूरे देश प्रदेश मे प्रसिद्ध है, यात्रा को लेकर लोगो मे भारी उत्साह रहता है। यात्रा को लेकर पुलिस तथा प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से माकुल इंतजाम किये गयें है।

Related Articles

Back to top button