प्रदेश

राज परिवार की श्रीमती अजया सिंह ने भाजपा की ली सदस्यता

दीपक शर्मा

पन्ना ९ अप्रैल ;अभी तक; भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के नेता राजकुमार कुशवाहा एवं राज परिवार की श्रीमती अजया सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने इन ग्रामों में जनसंपर्क कर किया जनता से संवाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के पन्ना जिले के गुनौर विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में संपर्क कर आम जनता से संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सकरिया में संवाद एवं संपर्क करने के बाद गढ़ी पडरिया, रानीपुरा, ककरहटी नगर बस स्टेण्ड, देवरीगढी, हिनौता, बिरवाही, देवेन्द्र नगर परिषद के सामने, बड़वारा, गोल्डी मोड, फुलवारी, भिलसांय सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामों का दौराकर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन मंत्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा प्रभारी योगेश ताम्रकार, लोकसभा संयोजक सतानंद गौतम, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा एवं गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, दुर्गेश शिवहरे, शिवानी गुप्ता, माधवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button