प्रदेश

दिग्विजय सिंह तो अपने साथियों के कपड़े ही गायब करने में माहिर हैं: शिवराज सिंह चौहान

आशुतोष पुरोहित

खरगोन 14 अप्रैल अभीतक : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के सात सूट वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि श्री सिंह के बारे में प्रसिद्ध है कि वे अपने साथियों के कपड़े ही गायब करने में माहिर हैं। शिवराज सिह ने दिग्विजय पर शायराना अन्दाज में कुछ तो लोग कहेगे कटाक्ष करते हुए पलटवार किया।
आज खरगोन जिले के महेश्वर में पत्रकारों से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सात सूट वाले बयान को लेकर पूछे गए प्रश्न पर श्री चौहान ने कहा कि ‘ कुछ तो लोग कहेंगे, और कहीं जनता में मुकाबला नहीं कर पाते हैं’, श्री सिंह पहले अपना घर देखें, कोई भावी मुख्यमंत्री है तो कोई अवश्यंभावी मुख्यमंत्री है.’
उन्होंने आगे कहा,  ‘ दिग्विजय सिंह के बारे में प्रसिद्ध है कि कोट पेंट सूट तो छोड़िए वह तो अपने साथियों के कपड़े गायब करने में माहिर हैं।’
श्री चौहान ने कहा, ‘मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं कहूंगा ,भारतीय जनता पार्टी एक आदर्श राजनीतिक दल है।’
      इस दौरान शिवराज सिह ने महेश्वर में देवी अहिल्या लोक बनाने की बडी घोषण की। देवी आहिल्या की ख्याति के अनुसार महाकाल लोक के तर्ज पर  देवि आहिल्या लोक बनेगा। सीएम ने करही को तहसील बनाने, बलवाडा और काटकूट को तहसील टप्पा बनाने की घोषण की।

Related Articles

Back to top button