प्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बुधवार को बालाघाट में पहली बार आगमन हो रहा

आनंद ताम्रकार
बालाघाट 20 फरवरी ;अभी तक;  मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव कल बुधवार को बालाघाट में पहली बार आगमन हो रहा है। वे यहां 2 घंटे 50 मिनीट बालाघाट में रूकेगें इस दौरान भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेट एवं उसके पश्चात रोड शो करते हुये कार्यक्रम स्थल रेंजर कालेज पहुंचेगें।
                       मुख्यमंत्री श्री यादव अपने प्रथम आगमन पर बालाघाट जिले की जनता को 761.54 करोड रूपये की अनेक सौगाते देने वाले है ये सौगाते नवीन स्कूलों,सड़कों,स्वास्थ्य केन्द्रों के रूप में होगी।
                           सीएम श्री यादव 25 गांव में 16.55करोड रूपये की जलजीवन मिशन की योजनाएं,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा बनाई गई 8.87करोड 6 सड़के मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण की 5.24 करोड की सड़के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्या विभाग के अंतर्गत 14.63 करोड रूपये के नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र लोकार्पित करेंगे।
                          इसके अलावा 715.75 करोड़ रुपये के 29 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
इसमें 3 ऐसी इकाइयों है जिनका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद रोजगार सृजित होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की व्यापक तैयारी की गई है।

Related Articles

Back to top button