प्रदेश

जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर का पदग्रहण समारोह श्री विजयवर्गीय के आतिथ्य में सम्पन्न

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १७ अप्रैल ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर का पदग्रहण समारोह पी.जी. कॉलेज के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस पदग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया, जेएसजी इंटरनेशनल फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री हेमन्त जैन ने जैन सोश्यल ग्रुप के सदस्यों को संबोधित किया।
                            इस अवसर पर शपथ अधिकारी के रूप में जेएसजी फेडरेशन के म.प्र. रीजन अध्यक्ष श्री प्रीतेश गादिया ने वर्ष 2023-24 के नवीन पदाधिकारियों को अपने-अपने पद की शपथ दिलाई। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने जेएसजी की पिन लगाकर नवीन अध्यक्ष श्री संजय जैन श्वेता को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर सचिव नरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश मारू, सहसचिव गौरव सुराणा, कोषाध्यक्ष श्री कुशल नाहर, प्रवक्ता इंजि. अर्पित डोसी ने भी अपने-अपने पद की शपथ ली। इस अवसर पर म.प्र. रिजन सहसचिव कमलेश कटारिया, ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष शांतिलाल भण्डारी, संरक्षक विजय सुराणा, संयोजक संजय लोढ़ा, निर्वत्तमान अध्यक्ष अजय पोरवाल भी मंचासीन थे। कार्यक्रम में संचालक मण्डल के सदस्यगण सर्वश्री अरूण जैन धमनार वाला, संजय डोसी, विरेन्द्र कुदार, अशोक कर्नावट, हेमन्त मेहता, प्रवीण उकावत, संजय जैन विक्रम, गौरव मेहता, पवन जैन एच.एम., निलेश संघवी, शलभ मारू, जाय भण्डारी, मयंक गांधी, हेमा हिंगड़, दिव्यां कांकरिया ने भी शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में सकल जैन समाज अध्यक्ष प्रदीप कीमती, इंदौर के उद्योगपति व पत्रकार राजकुमार जैन, सकल जैन समाज उपसंयोजक अशोक मारू, कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र मेहता, कोषाध्यक्ष राजू संचेती ने भी विशेष रूप से सहभागिता की।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने जेएसजी सदस्यों कोे संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का ज्ञान देना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हमें पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करने की बजाय भारतीय धर्म, संस्कृति को आत्मसात करना चाहिये। भारतीय धर्म, संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी है। भारत ने ज्ञान धर्म संस्कृति के क्षेत्र मंे पूरे विश्व का नेतृत्व किया है। हमें भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है। आपने कहा कि संयुक्त परिवार से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण होता है। दादा-दादी केवल एक रिश्ता नहीं बल्कि संस्कारों के विश्वविद्यालय है जो बात हम माता-पिता से नहीं सीख पाते है वह हम दादा-दादी से सिखते है। आपने कहा कि भारत की पहचान संस्कार, संस्कृति, धर्म व धर्मग्रंथों से है। पुरे विश्व में भारत की साख हैं भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 से प्रारंभ हुआ लेकिन उसके पूर्व भी हमारी परम्परायें हमारे विचार हमारे आदर्श जो अलिखित थे लेकिन हम उनका संविधान की भांति पालन करते थे और समाज की व्यवस्थाओं के अनुसार जीवन निर्वहन करते थे। आपने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप मानव सेवा के लिये जो काम कर रहा है वह अद्भूत है। ग्रुप की सेवा गतिविधियां पूरे मानव समाज को प्रेरणा देती है। आपने जैन समाज व व्यापारी वर्ग की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के विकास में जैन समाज एवं व्यापारी वर्ग का विशेष योगदान है। आपने केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी दोनों सरकारे राष्ट्र विकास में लगी हुई है। आपने मंदसौर में बन रहे मेडिकल कॉलेज व अन्य विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि भारत उन्नति के पथ पर अग्रसर है, देश आज विश्व की 5वीं महाशक्ति बन चुका है। देश सक्षम व ऊर्जावान नेतृत्व के हाथों में है। आपने कैलाश विजयवर्गीय की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें देश का बड़ा नेता बताते हुए कहा कि इंदौर जैसे महानगर का नेतृत्व कर चुके श्री विजयवर्गीय का मंदसौर आना हम सबके लिये नई प्रेरणा देगा।
मंदसौर विधायक श्री सिसौदिया ने कह कि जैन सोश्यल ग्रुप सेवा व संस्कारों के लिये कार्य करने वाली ऐसी संस्था है जिसने पुरे मंदसौर नगर व जिले का मार्गदर्शन किया है। जैन समाज का मंदसौर जिलें के विकास में अद्भूत योगदान है। आपने इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय को मंदसौर  पधारने पर कहा कि इंदौर का जो विकास नजर आ रहा है उसमें उनका योगदान जगजाहिर है। वे अब भाजपा के राष्ट्रीय नेता है और देश में म.प्र. का नाम गौरवान्ति कर रहे है।
स्वागत उद्बोधन देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप मेन के अध्यक्ष श्री संजय जैन श्वेता ने कहा कि हमारे बीच श्री विजयवर्गीय का आना हम सभी ग्रुप के सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हमारे बीच पधारे सांसदजी, विधायकजी का हमें समय-समय पर जो सहयोग व मार्गदर्शन मिलता है उसके लिए मैं दोनों के प्रति आभारी हूूॅ।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत जैएसजी मेन अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, सचिव नरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश मारू, सहसचिव गौरव सुराणा, कोषाध्यक्ष कुशल नाहर, प्रवक्ता इंजि. अर्पित डोसी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षगण नरेन्द्र मेहता, मनोहर सोनगरा, दिनेश जैन सीए, कनक पंचोली, संजय लोढ़ा, मंगेश भाचावत, राकेश जैन, शरद गांधी, विजय दुग्गड़, मुकेश खमेसरा, कमल विनायका, सुरेन्द्र रांका, सतीश लोढ़ा, विशाल गोदावत, यशपाल बाफना, कपिल भण्डारी, उज्जवल मेहता, अशोक मारू, दीपक सकलेचा, अजीत बण्डी, अजय पोरवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा, कारूलाल सोनी, पूर्व नपाध्यक्ष राम कोटवानी, पूर्व नपा सभापति हिम्मत डांगी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, मुकेश काला, भाजपा उत्तर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सारस्वत भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के संयोजक संजय लोढ़ा ने किया। आभार निवृत्तमान अध्यक्ष अजय पोरवाल ने माना।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित अतिथियों द्वारा किया गया। नवकार महामंत्र के गीत पर नाटिका का मंचन बच्चों के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर के सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button