प्रदेश

नही रूक रहा अवैध रेत का परिवहन, ओवर लोड रेत के वाहनो से लगा जाम, खनिज तथा जिला प्रशासन मौन

दीपक शर्मा

पन्ना २५ अप्रैल ;अभी तक; खनिज मंत्री के ग्रह जिले मे स्थानीय प्रशासन तथा खनिज अधिकारी की मिली भगत से वर्षो से लगातार अवैध रेत का कारोबार धडल्ले से चल रहा है, दिन रात ट्रक, डम्फर तथा ट्रैक्टरो से रेत धुलाई का ओवर लोड कारोबार दिन प्रतिदिन बढ रहा है।

                                   पन्ना जिले मे एक भी रेत की वैध खदान नही है, उसके बावजूद प्रतिदिन सैकडो ट्रक रेत अजयगढ तहसील अन्तर्गत केन नदी के प्रमुख घाटो बीरा, चन्दौरा, जिगनी, फरस्वाहा, भानपुर, चांदीपाठी, रामनई, बरोली आदि से निकाली जा रही है। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है। खदान स्वीकृत न होने के बावजूद देवेन्द्र नगर सतना रोड पर अवैध रूप से यूफोरिया मिनरल्स द्वारा डंप चलाया जा रहा हैं जिसमें प्रतिदिन सैकडो डम्फर रेत एकत्रित की जा रही है। उक्त अवैध डंप के खिलाफ जिले के कलेक्टर तथा खनिज अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

स्थानीय मीडिया द्वारा लगातार समाचार पत्रो तथा चैनलो मे अवैध रेत मामले को लेकर उजागर किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन के कानो मे जूं भी नही रेंग रही है। अवैध रेत उत्खनन करने वालो को लगातार संरक्षण दिया जा रहा है। भारी लोड डम्फर एवं ट्रैक्टरो के कारण अजयगढ से लेकर पन्ना तथा सकरिया डम्प की जहां एक ओर सडके खराब हो रही है, वहीं दूसरी ओर आये दिन जाम लगने से लोगो को भारी परेशानी हो रही है। अजयगढ घाटी मे आये दिन जाम लगा रहता है, जिससे लोगो को परेशानी होती है। स्थानीय लोगो ने अवैध रेत उत्खनन कारोबार रोकने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button