प्रदेश

जेएसजी ग्रेटर के अशोक झेलावत अध्यक्ष व गौरव मित्तल सचिव बने, जैन सोशल ग्रुप मंदसौर ग्रेटर व संगीनी फोरम का पद ग्रहण रविवार को

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर ५ मई ;अभी तक;  जैन सोशल ग्रुप मन्दसौर ग्रेटर के अध्यक्ष अशोक झेलावत एवं सचिव गौरव मित्तल बनाये गये है। वर्ष 2023-25 हेतु नवीन सत्र के नवीन पदाधिकारियों का पदग्रहण्ण समारोह 7 मई, रविवार को पद्मावती रिसोर्ट में होगा।
                                   इस पदग्रहण समारोह में जेएसजी ग्रेटर के नवीन अध्यक्ष अशोक  झेलावत, उपाध्यक्ष संजूला मुकेश धींग, सचिव गौरव मित्तल, सहसचिव जयप्रकाश चोपड़ा,  कोषाध्यक्ष सुनील मारु, प्रवक्ता निलेश ओसवाल एवं संगिनी अध्यक्ष अनीता धींग, उपाध्यक्ष कल्पना जैन, सचिव श्रुति जैन, सह-सचिव शेफाली झेलावत, कोषाध्यक्ष  उषा पाटनी संचालक मंडल सहित पद ग्रहण करेंगे। जिसमे फेडरेशन व रीजन के पदाधिकारी समारोह के अतिथि होंगे। उक्त जानकारी मध्यप्रदेश रीजन के सह-सचिव कमलेश कटारिया एवं गुरुकुल वर्कशॉप के संयोजक प्रेमेंद्र चोरड़िया द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button