प्रदेश

मंदसौर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ां न्याय यात्रा में सम्मिलित होंगे – विधायक विपिन जैन

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर २ मार्च ;अभी तक;  देश में श्री राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक  शनिवार को आयोजित हुई। इस बैठक में मंदसौर जिले के दूर-दूर क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्तागण, पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए ।

बैठक को संबोधित करते हुए मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि देश में युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं के हक की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ हमारे नेता राहुल गांधी जी लड़ रहे है और हमें भी इस लड़ाई में सहभागिता करने का इस वक्त सुनहरा मौका है इसलिए सभी कांग्रेसजन अधिक से अधिक संख्या में श्री राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित हो। श्री जैन ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में आगे बताया कि मंदसौर जिला मुख्यालय सहित जिले के हर ब्लॉक से वाहनों द्वारा हमारे नेता श्री राहुल गांधीजी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन सम्मिलित होंगे।

जिलाध्यक्ष श्री जैन ने लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजन को आव्हान करते हुए कहा कि हम लोकसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ संगठन स्तर पर लड़ेंगे। और लोकसभा चुनाव में हम जीत कर आयेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटिल, श्रीमती पुष्पा भारती, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, संगठन मंत्री राजेशसिंह रघुवंशी, मल्हारगढ़ विधानसभा प्रत्याशी परशुराम सिसौदिया, जिला कांग्रेस पदाधिकारी में सर्वश्री गोविंदसिंह पंवार, कांतिलाल राठौर, अजहर हयात मेव, मोहम्मद हनीफ शेख, अजीत कुमठ, मदनसिंह, रविन्द्रसिंह रांका, विनोद शर्मा, प्रमोद भावलकर, किशनलाल चौहान, करणसिंह चौहान, मनजीत सिंह टूटेजा, रामेश्वर जामलिया, अजय लोढ़ा, आसिफ छीपा, कन्हैयालाल पाटीदार, गणपतलाल पंवार, वहीद जैदी, सुरेश खचरानिया, सुरेश भाटी, रंगलाल धनगर, राजेश फरक्या चाचा, दिनेश रावल, नोंदराम गुर्जर, जितेन्द्र सोपरा, गोविन्द सुराह, गोविन्दसिंह डोराना, ब्लॉक अध्यक्ष में सर्वश्री डॉ. राघवेंद्रसिंह तोमर, विकास दशोरा, ईश्वरलाल धाकड़, सुरेश पाटीदार, गोपाल विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपकसिंह चौहान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बद्रीलाल धाकड़, सेवादल जिलाध्यक्ष दिलीप देवड़ा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष युनुस मेव, अजजा जिलाध्यक्ष रमेश सिंगार, महिला नेत्रियों में अंजू तिवारी, सुनीता बंडी, रफत पयामी, इष्टा भाचावत, नेहा जैन, साजिया खान, मंडलम अध्यक्ष में सर्वश्री रमेश ब्रिजवानी, अजय सोनी, अजय मारू, विश्वनाथ सोनी, वकार खान, शुभम कुमावत, विजय जैन, दशरथ राठौर व चन्द्रशेखर अहिरवार, घनश्याम कुमावत, सादिक गौरी, अभिषेक जैन, सुरेशचन्द्र टेलर, दिनेश नाई, राजेन्द्र सेठिया, रामप्रसाद पाटीदार, शैलेन्द्र गोस्वामी, राजेश सौलंकी, कन्हैयालाल कुमावत, मोहम्मद आसीफ अंसारी, शेख बशीरूद्दीन, अनीष खान, अक्षय सेठिया, ईश्वर भावसार, इमरान खान, घनश्याम लोहार, दुर्गेश चंदेल, घनश्याम चौहान, मनोहर गुर्जर,  रविन्द्र कुमावत, रवि विनायका, अशोक शर्मा, शैलेष माली, कन्हैयालाल गेहलोद, गोपाल खामेरिया, मोहनलाल धाकड़, कन्हैयालाल भदानिया, रमेशचन्द्र राठौर, कृष्णगोपाल माली, ओमप्रकाश पाटीदार, संजय जैन, देवेन्द्र खाबिया , दिनेश चन्द्रवंशी, शिवनारायण चौहान, राहुल पाठक, पवन शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्रसिंह तोमर ने किया एवं आभार जिला कांग्रेस कार्यालय मंत्री सुनील बसेर ने माना। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने दी।

Related Articles

Back to top button