प्रदेश

वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महीप रावत के घर पंहुचे खनिज मंत्री

दीपक शर्मा

पन्ना २७ मई ;अभी तक; वन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष महीप कुमार रावत के निज निवास पर केवेंनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पंहुचकर सौजन्य भेट की। ज्ञात हो कि श्री रावत के निज निवास पर माह अप्रैल 2023 मे श्री मद भागवत महा पुराण का आयोजन किया गया था। लेकिन उस समय वह नही पंहुच पाये थें। और इसी के चलते मंत्री श्री सिंह रावत के घर पंहुचे थें।

                                इस दौरान श्री रावत ने खनिज मंत्री का स्वागत फूल माला तथा साल श्रीफल से किया। इस दौरान अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमें मुख्य रूप से बी पी परोहा, हरेश पाठक, अरूण त्रिवेदी, आर के दिवेदी, अखंड बागरी, प्रभू दयाल तिवारी, महेन्द्र विद्यार्थी, विकास गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, नरेन्द्र हल्दार, सन्तोष रजक, एस एन श्रीवास्तव, राम सिंह, राजीव दिवेदी आदि उपिस्थत रहें।

Related Articles

Back to top button