प्रदेश

रतलाम रेल मंडल के 12,625 कर्मचारियों के खातों में दशहरा पूर्व पहुंचे बोनस के 21.75 करोड़ 

अरुण त्रिपाठी
रतलाम,19 अक्टूबर ;अभी तक;  पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में लेखा विभाग ने कमाल कर दिया। रेलवे बोर्ड से बुधवार शाम जैसे ही कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा हुई, वैसे ही 2 घंटे के भीतर मंडल के सभी रेलकर्मियों के खाते में राशि अंतरित कर दी गई।12,625 कर्मचारियों के खातों में दशहरा पूर्व 21.75 करोड़ रूपए बोनस के बतौर भेजे गए |
                              जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीणा के अनुसार प्रति वर्ष दशहरे के पहले रेलवे कर्मचारियों को बोनस को देने का ऐलान हो जाता है| इस बार दशहरे से 5 दिन पहले बोनस की घोषणा कर भारतीय रेलवे ने 17 हजार 951 रुपए सीलिंग लिमिट निर्धारित कर कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया। देश के 11 लाख 07 हजार 346 गैर राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के रूप में लगभग 1969 करोड़ रुपए दिए जायेंगे।
                               बुधवार को बोनस की घोषणा शाम 6.30 बजे बाद हुई। रतलाम रेल मंडल में स्थापना और लेखा विभाग ने पहले ही तैयारी कर रखी थी। इसलिए आदेश होते ही बोनस राशि कर्मचारियों के खातों में अंतरित करना शुरू किया गया। महज 2 घंटे 15 मिनट में मंडल के 12 हजार 5 नियमित कर्मचारियों को 21 करोड़ रुपए तथा सेवानिवृत्त हुए 620 रेलकर्मियों के खाते में 75 लाख 06 हजार 106 रुपए भेजे गए।

 

Related Articles

Back to top button