प्रदेश

जिला माहेश्वरी महिला मंडल एवं नगर मंडल का शपथ विधि समारोह संपन्न

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर ११ अप्रैल ;अभी तक;  जिला माहेश्वरी महिला मंडल मंदसौर व नगर महिला मंडल का शपथ विधि समारोह रुद्राक्ष माहेश्वरी भवन पर संपन्न हुआ

                             सर्वप्रथम पश्चिमांचल माहेश्वरी महिला मंडल उपाध्यक्ष स्नेहलता मुंदड़ा (मनासा), पश्चिमांचल की संयुक्त सचिव भावना सोमानी मंदसौर, पश्चिमांचल पूर्व उपाध्यक्ष गीता झवर एवं निवृत्तमान जिलाध्यक्ष सुरेखा झंवर द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात महेश वंदना राधिका जाखेटिया व राखी परवाल द्वारा प्रस्तुत की गई।

महिला मंडल जिलाध्यक्ष निशा पलोड एवं सचिव रेखा सोमानी और उनकी पूरी कार्यकारिणी को शपथ स्नेहलता मुंदड़ा ने दिलाई। इसी प्रकार नगर इकाई अध्यक्ष मंजू जाखेटिया, सचिव राखी मंडोवरा, कोषाध्यक्ष सुनीता बाहेती एवं कार्यकारिणी को शपथ भावना सोमानी ने दिलाई ।

इस अवसर पर मणीबाला मालू , सुषमा भदादा, सरिता कासट, संगीता मंडोवरा, अंजना मालू, निकिता जाखेटिया, संध्या काबरा, आभा सोमानी, जया सोमानी, वंदना सोमानी, कमल काबरा, संगीता मंडोवरा (खजांची), मधु धूत, मीना जाजू, मीनल मंडोवरा, राखी परवाल तथा  जिले से आई मोनिका आगार, समता पलोड, प्रीती सोमानी, सोनाली मालपानी सहित मण्डल की सभी महिलाये मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन शिखा चीचानी ने किया एवं आभार नगर सचिव राखी मंडोवरा ने माना। यह जानकारी नगर इकाई प्रवक्ता राधिका जाखेटिया राज चिंचानी व जिला इकाई प्रवक्ता संगीता खजांची द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

Related Articles

Back to top button