प्रदेश

जेएसजी मेन ने डॉ. मेहता के जन्मदिन पर 100 सकोरे वितरित किए

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १२ अप्रैल  ;अभी तक;  जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर के तत्वावधान में ग्रुप  सदस्य डॉ. संजीव मेहता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मेहता नेत्रालय पर पंछी बचाओ संस्था के पदाधिकारी एवं जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों को पंछियों के लिए 100 सकोरे वितरित किए गए। इस दौरान डॉ संजीव मेहता की ओर से अपना घर निराश्रित बालिका गृह के लिए भी राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष संजय दोशी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि पक्षियों की सुरक्षा के प्रति मानव समाज को प्रतिबद्ध होना चाहिए। आपने सोशल ग्रुप के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी साथ ही आगे की कार्य योजना प्रस्तुत की।
डॉ संजीव मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि मेहता नेत्रालय की छत पर शीघ्र ही पंछियों के लिए एक पक्षी विहार बनाए जाने की योजना है जिसमें की पक्षियों के लिए दाना एवं पानी की व्यवस्था की जाएगी। पंछी बचाओ संस्था के संभाग अध्यक्ष दिनेश जोशी ने अपनी संस्था की जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था पिछले 5 वर्षों से पंछियों के लिए कार्य कर रही है अब तक 1 लाख सकोरे संस्था के माध्यम से वितरित किए जा चुके हैं जिनकी अनुमानित लागत लगभग 23 लाख रुपए है साथ ही संस्था तेलिया तालाब क्षेत्र में शीघ्र ही एक पक्षी विहार गृह का निर्माण करने जा रही है जिसमें लगभग 25 हजार पक्षी रह सकेंगे।  आपने यह भी कहा कि पक्षी किसी को भी किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाते है।
जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारियों ने डॉ. संजीव मेहता का स्वागत किया। कार्यक्रम में दानदाता परिवार से डॉ. मनीषा मेहता, ग्रुप के झोन को-ऑर्डिनेटर कपिल भंडारी, पूर्व अध्यक्ष कनक पंचोली, संजय लोढ़ा, अशोक मारू, कमल विनायका, अजीत बंडी, यशपाल बाफना, विशाल गोदावत, दीपक सकलेचा जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष संजय दोशी, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, सचिव राजेश सिंघवी, सहसचिव मयंक गांधी, कोषाध्यक्ष गौरव सुराणा, प्रवक्ता शिखर रांका, संचालक मंडल सदस्य अशोक कर्नावट, सुनील पामेचा, दिनेश भंडारी, संजय जैन एडवोकेट, कुशल नाहर, प्रदीप जैन, अमित पंचोली, प्रीति जैन, आरती पाडलिया, अभय भटेवरा, अशोक मारु नानेश नगर, पंछी बचाओ संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय नीमा, संस्थापक राकेश भाटी, संभाग अध्यक्ष दिनेश जोशी, संगठन मंत्री दिनेश पंवार एवं मीडिया प्रभारी देवेंद्र राव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गु्रप केे पूर्व अध्यक्ष संजय लोढ़ा ने किया व आभार सचिव राजेश सिंघवी ने माना।

Related Articles

Back to top button