प्रदेश

सेवा प्रकल्प के अंतर्गत जैएसजी मेन मंदसौर द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर  २३ अक्टूबर ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा अपने ‘कर्तव्य वर्ष 2023- 2024’ सेवा प्रकल्प के अंतर्गत ग्रुप के सदस्य व श्री गोपालकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष स्व. श्री अनिल संचेती (डॉन) के पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मंदसौर में मरीजों को फल वितरित किए गए एवं मरीज का हाल-चाल जान उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई ।
                                        इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर के अध्यक्ष संजय जैन (श्वेता) ने बताया कि परम गौ भक्त, जीव दया प्रेमी, दानदाता स्व. श्री अनिल संचेती डॉन सदैव समाज सेवा एवं जन सेवा के हर कार्य में अग्रणी रहते हुए समाज में तन मन धन से अपना पूर्ण सहयोग करते थे आज हम जैन सोशल ग्रुप परिवार उनके प्रथम पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर उनसे प्रेरणा लेकर जिला चिकित्सालय मंदसौर में मरीजों को फल वितरण कर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
                                    इस अवसर पर संचेती परिवार के राजेश संचेती (राजू भाई), ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा, ग्रुप सचिव नरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश मारू, सहसचिव गौरव सुराणा, पूर्व अध्यक्ष सतीश लोढ़ा, विशाल गोदावत, संजय दोषी, अशोक कर्णावट, रूपेश पोरवाल, दिनेश मेहता, शिखर रांका, दिलीप कर्णावट, श्रीमती शशि मारू,
अभय संचेती, भाविक संचेती, चिराग संचेती, प्रांजल संचेती, मृदुल संचेती आदि जन उपस्थित थे। आभार ग्रुप सचिव नरेंद्र चौधरी ने प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button