कपिल भण्डारी जैन सोश्यल ग्रुप के झोन कोर्डिनेटर मनोनीत

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर २३ मई ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन फेडरेशन म.प्र. रिजन अध्यक्ष प्रितेश गादिया द्वारा म.प्र. रिजन सचिव मुकेश धोखा, म.प्र. रिजन सहसचिव कमलेश कटारिया, म.प्र. रिजन गुरूकुल वर्कशाप कमेटी चेयरमेन प्रेमेन्द्र चौरड़िया, जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर के संयोजक संजय लोढ़ा एवं समस्त पदाधिकारियों की सहमति से मन्दसौर झोन के झोन कार्डिनेटर पद पर जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर के पूर्व अध्यक्ष कपिल भण्डारी को दो वर्ष के लिये मनोनीत किया गया।

                      श्री भण्डारी कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े है। वर्तमान में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं नगरपालिका मंदसौर में सांसद प्रतिनिधि भी है।

श्री भण्डारी के मनोनयन पर जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर अध्यक्ष संजय जैन (श्वेता), जेएसजी ग्रेटर अध्यक्ष अशोक झेलावत, जेएसजी मंदसौर गोल्ड अध्यक्ष श्रीमती रेखा निर्विकार रातड़िया एवं संगिनी अध्यक्ष , जेएसजी मेन पूर्व अध्यक्ष सीए दिनेश जैन, राकेश जैन, सुरेन्द्र रांका, कमल विनायका, विजय दुग्गड़, सतीष लोढ़ा, कनक पंचोली, शरद गांधंी, मुकेश खिमेसरा, उज्जवल मेहता, अजय पोरवाल आदि इष्ट मित्रों द्वारा श्री भण्डारी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।