चमगादड तस्करी में भाजपा नेता का वाहन पकडा, 4 पारदी गिरफतार

मयंक शर्मा

खंडवा ११ अप्रैल ;अभी तक;  फॉरेस्ट अमले ने बुधवार को चमगादड़ की तस्करी करते चार आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 5 चमगादड़ और 8 किलों धावड़ी गोंद बरामद हुआ है। जिस कारण से चमगादड़ की तस्करी हो रही थी, वो कार गुड़ी मंडल के भाजयुमो नेता की है। हालांकि जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें भाजपा नेता शामिल नहीं है। आरोपियों ने चमगादड़ को तांत्रिक को बेचने के लिए तस्करी करना बताया है।

पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम भीलखेड़ी से कालीभीत जंगल में तांत्रिक के पास गए थे। तांत्रिक नहीं मिलने पर वापस आते समय वन विभाग की टीम ने हमे मेढ़ापानी में पकड़ लिया। पुलिस ने चार पारदी को किया गिरफ्तार किया है उनमें  37 वर्षीय सूरज पिता सरपिया ,, 42 वर्षीय नरसुसिंह पिता नत्थूसिंह 40 वर्षीय सतीश पिता  सतुकलाल और 30 वर्षीय विकास पिता अजनलाल सभी निवासी भीलखेडी थाना पिपलोद जिला खंडवा है।

                           वनमंडलाधिकारी ने बताया कि अमले ने ग्राम मेढ़ापानी फाटे पर एक कार से वन्य प्राणी और प्रतिबंधित धावड़ा गोंद जब्त किेया है।भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की प्लेट लगी कार में चार लोग सवार थे। सिंगाजी और खालवा वन विभाग के अमले ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर वाहन कमांक एमपी12 जेडए 0527 को रोक कर तलाशी ली । वन परिक्षेत्र अधिकारी सिंगाजी रमेश गेहलोत, ने बताया कि घटना में प्रयुक्त वाहन को भी अपनी अभिरक्षा में लेकर परिक्षेत्र कार्यालय छनेरा लाया गया।